ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ये खास बातें जानना बेहद जरूरीनई दिल्ली। गुरुवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसी मैच के साथ भारत अपने टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की भी शुरुआत करेगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का लक्ष्य 2-0 से जीत हासिल कर 17 साल से वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे विजय अभियान को जारी रखना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे सीरीज से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला एंटीगा में 22 से 26 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किंग्सटन में होगा। भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 23 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा ही भारी रहा है। कुल 12 सीरीज पर विंडीज टीम ने कब्जा जमाया है जबकि भारत को 9 में जीत मिली है। दो सीरीज का कोई नतीजा नहीं निकला है। शुरुआत में वेस्टइंडीज का रहा दबदबा साल 1948-49 में दोनों देशों के बीच पहली बार टेस्ट सीरीज खेली गई थी। पहली दो सीरीज में सिर्फ 1 मैच ही खेले गए थे लेकिन दबदबा विंडीज का ही रहा। लगातार पांच टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को मात दी और उस दौर को अपना बनाया। भारत को पहली बार 1970-71 अजीत वाडेकर की कप्तानी में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की। पिछले 17 साल से भारत अजेय साल 2002 में आखिरी बार वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत मिली थी। तब से अब तक दोनों देशों के बीच सात बार सीरीज हुई है और हर बार भारत ने ही बाजी मारी है। लिटिल मास्टर सबसे आगे दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं। गावस्कर ने विंडीज के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों में 65.45 के बेहतरीन औसत से कुल 2749 रन बनाए हैं। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 13 शतक जमाए हैं। कपिल देव के नाम सबसे ज्यादा विकेट विकेट लेने वाले गेंदबाजी लिस्ट में भी भारत की ही दबदबा देखने को मिलता है। पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हैं। कपिल ने 25 टेस्ट में कुल 89 विकेट चटकाए हैं।

नई दिल्ली। गुरुवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसी मैच के साथ भारत अपने टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की भी शुरुआत करेगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का लक्ष्य 2-0 से जीत हासिल कर 17 साल से वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे विजय अभियान को जारी रखना होगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे सीरीज से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला एंटीगा में 22 से 26 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किंग्सटन में होगा।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 23 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा ही भारी रहा है। कुल 12 सीरीज पर विंडीज टीम ने कब्जा जमाया है जबकि भारत को 9 में जीत मिली है। दो सीरीज का कोई नतीजा नहीं निकला है।

शुरुआत में वेस्टइंडीज का रहा दबदबा

साल 1948-49 में दोनों देशों के बीच पहली बार टेस्ट सीरीज खेली गई थी। पहली दो सीरीज में सिर्फ 1 मैच ही खेले गए थे लेकिन दबदबा विंडीज का ही रहा। लगातार पांच टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को मात दी और उस दौर को अपना बनाया। भारत को पहली बार 1970-71 अजीत वाडेकर की कप्तानी में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की।

पिछले 17 साल से भारत अजेय

साल 2002 में आखिरी बार वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत मिली थी। तब से अब तक दोनों देशों के बीच सात बार सीरीज हुई है और हर बार भारत ने ही बाजी मारी है।

लिटिल मास्टर सबसे आगे

दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं। गावस्कर ने विंडीज के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों में 65.45 के बेहतरीन औसत से कुल 2749 रन बनाए हैं। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 13 शतक जमाए हैं।

कपिल देव के नाम सबसे ज्यादा विकेट

विकेट लेने वाले गेंदबाजी लिस्ट में भी भारत की ही दबदबा देखने को मिलता है। पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हैं। कपिल ने 25 टेस्ट में कुल 89 विकेट चटकाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button