ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ये खास बातें जानना बेहद जरूरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) का फर्स्ट लुक (First Look) जारी हो गया है। फर्स्ट लुक में सिर्फ परिणीति चोपड़ा की फोटो है, जिसमें वो काफी इंटेंस नजर आ रही हैं। यह फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की रीमेक हैं और इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

फर्स्ट लुक पोस्ट में दिख रहा है कि परिणीति चोपड़ा एक बाथटब में डरी हुई सी बैठी हैं और उनके सिर पर भयानक चोट लगी हुई है। वहीं पूरे शरीर पर खून लगा हुआ है और खून से लथपथ एक्ट्रेस काफी इंटेंस दिख रही हैं। फोटो से लग रहा है कि वो बाथटब में हाफ न्यूड हैं और हर तरफ खून बिखरा हुआ है। परिणीति चोपड़ा ने पहला लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फर्स्ट लुक शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा है, ‘कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मैंने अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल किरदार निभाया है। वहीं यूजर इसे काफी पंसद कर रहे हैं और फिल्म का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।

वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट ने भी फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें परिणीति ब्लैक सूट में दिख रही हैं और उनका काजल बिखरा हुआ दिख रहा है। इस फिल्‍म में एक्‍ट्रेस कृति कुल्‍हारी भी नजर आएंगी जो एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखने जा रही हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि रिलायंस एंटरटेनमेंट के प्रोडक्‍शन में बन रही इस फिल्‍म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button