ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
उत्तरप्रदेश

हुरंगा की मस्ती में डूबा बलदेव, बलदाऊ को भांग का भोग लगाकर हुरियारिनों ने बरसाए कोड़े

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में होली के बाद हुरंगा होता है। बलदेव की छवि-छटा देवलोक सी दिखाई दे रही है। हुरंगा की मस्ती में आज बलदाऊ जी का धाम डूब हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण-बलदेव के स्वरूपों ने जैसे ही होली खेलने की आज्ञा दी, आसमान से फूलों के संग-संग अबीर गुलाल की बरसा होने लगी। मंदिर के ऊपर सतरंगी घटा छा हुई है।

भंग की तरंग में झूम हुरियारे झूम रहे हैं और हुरियारिनें उनके ऊपर टेसू के रंग बरसा रही है। हुरियारिनों ने हुरियारों के कपड़े फाड़कर कोड़ा बना लिए और उनके ताबड़तोड़ हुरियारों को मार रही है।टेसू के रंगों से मंदिर का आंगन लबालब है। कोड़ामार होली से बलदेव का वातावरण हुरंगामय हो गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु गा रहे हैं, ‘ब्रज में होली खेल रहौ, दाऊदयाल बड़े भागन ते हुरंगा आयौ, बरसाओ री रंग बरसाऔ, रसियाओं पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button