ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

राजधानी में कॉन्स्टेबल के बेटे की मौत: 15 फीट ऊंची बालकनी से गिरा एक साल का मासूम, 6 घंटे इलाज के बाद तोड़ दिया दम

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बालकनी से गिरने से एक साल के मासूम की मौत हो गई. 15 फीट ऊंची बालकनी की रेलिंग की गैप से मासूम नीचे गिर गया था. जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई.

घटना कोलार इलाके के कस्टम कॉलोनी की है. जानकारी के मुताबिक बच्चे को सोफे के पास बैठाकर पिता किचन की तरफ चले गए थे. मासूम उत्कर्ष घुटने पर चलते हुए हॉल से बालकनी तक पहुंचा था. उसी वक़्त यह हादसा हो गया.

एक साल के मासूम ने 10 दिन पहले घुटनों के बल चलना सीखा था. उनके जीवन के ये शुरुआती चरण ही उनकी मृत्यु का कारण बन गया. बच्चे के पिता अरविंद काकोदिया शाहपुरा थाने में सिपाही हैं. शनिवार को होली खेलकर वो घर पहुंचे थे. उनके चेहरे पर होली के रंग भी नहीं उतरे थे कि उनके छोटे बेटे उत्कर्ष की मौत ने उन्हें सदमे में डाल दिया.

Related Articles

Back to top button