ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

तृणमूल नेता की हत्या के बाद बंगाल में भड़की हिंसा व आगजनी, 10 लोगों की मौत

बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख की सोमवार शाम को हत्या के बाद भड़की हिंसा व आगजनी ने बड़ी घटना का रूप ले लिया है। हत्या से गुस्साए टीएमसी समर्थकों ने घटना के कुछ घंटे बाद ही हमले के संदिग्धों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 10 लोगों की जलकर मौत की खबर है। पुलिस ने मौके से कई शव बरामद किए हैं। इस घटना से व्यापक तनाव का माहौल है। वहीं, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसक वारदात की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दर्शाती है कि बंगाल में आतंक और अराजकता की संस्कृति है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी से घटना पर ताजी जानकारी मांगी है। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा-‘रामपुरहाट में हुई बर्बरता देखकर काफी दुखी और चिंतित हूं।

वहीं रामपुरहाट की घटना पर पश्चिम बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय ने कहा कि तृणमूल के उप प्रधान बहादुर शेख की कल रात हत्या की ख़बर आई थी जिसके एक घंटे बाद देखा गया कि पास के ही 7-8 घरों में आग लग गई है। मामले में 11 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। वहां के SDPO और रामपुरहाट के IC को हटा दिया गया है। आज सुबह 7 लोगों के शव एक ही घर से निकाले गए हैं। पहले 10 लोगों की मृत्यु कही गई थी,पहले जो मृत्यु के आंकड़े दिए गए थे वे सही नहीं थे, कुल 8 लोगों की मृत्यु हुई है। एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button