ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
छत्तीसगढ़

राजधानी में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी: छग खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रदर्शनी सेल का किया आयोजन, कोसा, खादी, बांस, रेशम वस्त्र, हथकरघा वस्त्र, काष्ठ शिल्प समेत लगे कई स्टॉल

रायपुर। रायपुर स्थित पंडरी छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी लगाई है. प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग से पंजीकृत विभिन्न राज्यों के वित्त पोषित और पंजीकृत इकाईयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं.

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के परंपरागत खादी वस्त्र, रेशम वस्त्र, हाथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांसशिल्प, बनारसी, चंदेरी, भागलपुरी, राजस्थानी आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पंडरी में आयोजित प्रदर्शनी सह-विक्रय मेला 22 से 31 मार्च तक प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से रात 9 बजे तक आमजनता के लिए खुला रहेगा. प्रदर्शनी और विक्रय के लिए 50 स्टॉल लगाए गए हैं.

यहां पर आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी सजाए गए हैं. दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस शाम 7 बजे से संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे.

बता दें कि यहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा. प्रदर्शनी में आम जनता का प्रवेश निःशुल्क रहेगा.

Related Articles

Back to top button