ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
छत्तीसगढ़

लाल आतंक की नापाक हरकत, नक्सलियों ने की ग्रामीण की बेदम पिटाई, इधर बौखलाहट में 7 वाहनों को किया आग के हवाले

गरियाबंद/कांकेर। छत्तीसगढ़ के 2 जिलों में नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है. गरियाबंद में नक्सलियों ने ग्रामीण की जमकर पिटाई की है. मारपीट में ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल ग्रामीण का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं कांकेर में नक्सलियों ने बौखलाहट में 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

दरअसल, गरियाबंद के अमलीपदर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने ग्रामीण से मारपीट की है. मैनपुर एसडीओपी अनुज कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है. एसडीओपी अनुज कुमार ने बताया कि अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा निवासी धनीराम की नक्सलियों द्वारा पिटाई की जानकारी सामने आई है. 40 वर्षीय धनीराम को चेहरे और सीने पर गंभीर चोंटे आई है. फिलहाल उन्होंने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसडीओपी के मुताबिक घटना सोमवार की है. धनीराम के बताए अनुसार दो हथियारबंद नक्सली उसके घर आये और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई कर चले गए. धनीराम के बयान पर अमलीपदर थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

एसडीओपी ने बताया कि मौके से एक पर्चा भी बरामद हुआ है. इसके अलावा परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. धनीराम की नक्सलियों ने पिटाई क्यों की फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

इधर कांकेर में नक्सलियों का आतंक जारी है. कांकेर जिले में बीते दिन सोमवार को नक्सलियों ने ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगरसेना के एक जवान की हत्या कर दी थी. आज आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में ही सड़क निर्माण कार्य में लगे लगभग 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है.

जगह जगह बैनर बांध सड़क निर्माण का कर रहे विरोध और यह बैनर में किसकोड़ो एरिया कमेटी का जिक्र किया गया है. सूत्रों की जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले कर दिया है.

वाहनों में 1 जेसीबी, 2 मिक्सर मशीन, 1 वाईब्रो मशीन,1 ट्रैक्टर व 2 पानी टैंकर शामिल है. ग्राम अर्रा से किसकोड़ो तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें नक्सलियों ने मातला के पास आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं इस महीने की जिले में चौथी बड़ी घटना,नक्सलियों का तांडव लगातार जिले में जारी. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कहा कि फ़ोटो वीडियो के माध्यम से पता चला है कि आगजनी हुई है.

Related Articles

Back to top button