Breaking
साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका? 48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं बीमारियां रहेंगी दूर! ICMR ने बताया, कैसा होना चाहिए खानपान रेप केस में जेल से बाहर आया दरिंदा, फिर उसी लड़की के साथ किया बलात्कार बरेली में छात्रा को उठा ले गया दूसरे समुदाय का बदमाश, रेप कर चलती ट्रेन के आगे फेंका… मां ने मांगा न... मतदाता चाहते हैं महाकाल के सुलभ दर्शन, पर्यावरण सुधार, जाम मुक्त सड़कें पिज्जा पार्टी के नाम से पांच हजार रुपये अलग से, बैंगलोर से ड्रेस लाने के लिए मांग रहे 13 हजार मुंबई-बेंगलुरू की मांग, समर सीजन में नई फ्लाइट मिलने की उम्मीद मेडिकल कालेज के आक्सीजन पाइप लाइन में छेद, गैस रिसाव की आवाज सुन घबराए लोग प्रयागराज में SDM ज्योति मौर्य के देवर पर जानलेवा हमला, घर के ही मेंबर पर लगा आरोप

प्रापर्टी कब्जाने के लिए जान की दुश्मन बन बैठी बहू, किया सास पर हमला

महेशनगर के पारसनगर में बलिदानी सैनिक की 72 वर्षीय पत्नी से प्रापर्टी कब्जाने के लिए अपनी ही बहू जान की दुश्मन बन बैठी है। मायके वालों के साथ मिलकर बुजुर्ग को कमरे में बंद करके तरह तरह से प्रताड़ित कर रही है। किसी तरह बचकर दूसरों की मदद से एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा के समक्ष पहुंची बलिदानी सैनिक की विधवा मां ने अपने बहू की प्रताड़ना की दास्तां सुनाई।

महिला के पिता समेत अन्य लोगो पर भी केस दर्ज

अब इस मामले में महेशनगर थाना पुलिस ने आरोपित बहू और उसके मायके में पिता सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत सौंपने पर जान से खत्म करने की धमकी मिलनी शुरू हो गई। छावनी के महेशनगर थाना क्षेत्र में बोह के निकट पारस नगर निवासी राज कुमारी चोपड़ा ने बताया कि उसके पति फौज में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।

मना करने पर की डंडों से पिटाई

उसके बेटे राजीव कुमार की वर्ष 2012 में ममता के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि उसकी बहू अपने पिता और 3 भाइयों के उकसावे में आकर उसका मकान हड़पना चाहती है। उसे मारने की नीयत से कई बार हमला कर चुकी है। पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च को भी बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसके ऊपर मकान नाम कराने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो डंडों से पिटाई की।

 

साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका?     |     48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं     |     बीमारियां रहेंगी दूर! ICMR ने बताया, कैसा होना चाहिए खानपान     |     रेप केस में जेल से बाहर आया दरिंदा, फिर उसी लड़की के साथ किया बलात्कार     |     बरेली में छात्रा को उठा ले गया दूसरे समुदाय का बदमाश, रेप कर चलती ट्रेन के आगे फेंका… मां ने मांगा न्याय     |     मतदाता चाहते हैं महाकाल के सुलभ दर्शन, पर्यावरण सुधार, जाम मुक्त सड़कें     |     पिज्जा पार्टी के नाम से पांच हजार रुपये अलग से, बैंगलोर से ड्रेस लाने के लिए मांग रहे 13 हजार     |     मुंबई-बेंगलुरू की मांग, समर सीजन में नई फ्लाइट मिलने की उम्मीद     |     मेडिकल कालेज के आक्सीजन पाइप लाइन में छेद, गैस रिसाव की आवाज सुन घबराए लोग     |     प्रयागराज में SDM ज्योति मौर्य के देवर पर जानलेवा हमला, घर के ही मेंबर पर लगा आरोप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें