ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
मनोरंजन

निम्रत कौर ने फिल्म दसवीं के लिए देसी स्ट्रीट फूड खाकर बढ़ाया 15 किलो वजन

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर भी हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो बड़ी उम्र में दसवीं पास करने की कोशिश करता है। मूवी में निम्रत बिमला देवी का रोल निभा रही हैं। वह गांव की महिला बनी हैं। इस रोल के लिए उन्हें वजन भी बढ़ाना पड़ा। उन्होंने शूट शुरू होने के 3 महीने पहले वजन बढ़ाना शुरू किया था। उन्होंने ट्रेनर की मदद से वजन बढ़ाया। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह क्या खाती थीं।

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं सुर्खियों में है। इसकी कास्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फिल्म के लिए लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा रही है। इस बीच खबर है कि निम्रत कौर ने बिमला देवी के रोल के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है। निम्रत ने शूट के पहले वजन बढ़ाना शुरू किया था। कोरोना के चलते शूटिंग रुक गई तो उन्हें बढ़े वजन के साथ ही रहना पड़ा। यह भी ध्यान रखना पड़ा कि वजन कम न हो। शूटिंग पूरी होने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपना वजन घटाया।

Related Articles

Back to top button