ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय बने लक्ष्य 

बर्मिंघम। भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। लक्ष्य ने सेमीफाइनल में मलेशिया के ली जि जिया को तकरीबन सवा घंटे तक चले मुकाबले में 21-13, 12-21, 21-19 से हराया। इस प्रकार वह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले अब तक भारत की ओर से प्रकाश नाथ, प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद और साइना नेहवाल ने ही फाइनल में प्रवेश किया था।
पादुकोण ने साल 1980 में और गोपीचंद ने 2001 में खिताब जीता था जबकि प्रकाश नाथ को 1947 में और महिला वर्ग में साइना नेहवाल को 2015 में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैच जीता और फाइनल भी खेलने को मिलेगा।’’ लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार बचाव करते हुए 11-7 से बढ़त बनायी। लक्ष्य ने गेम अंक बनाये और पहला गेम जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में ली ने वापसी की और मुकाबला निर्णायक स्तर तक ले गए। इसमें भी लक्ष्य की बढ़त बरकरार रही। जीत से उत्साहित लक्ष्य ने कहा, ‘‘मैं घबराया था पर मैंने केवल मैच के बारे में ही सोचा। यह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप सेमीफाइनल था और मन में कई विचार आ रहे थे पर मैंने अपना ध्यान खेल पर बनाये रखा।’’

Related Articles

Back to top button