ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
खेल

‘कच्चा बादाम’ के बाद बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने तमिल सॉन्ग पर किया जबरदस्‍त  डांस

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने हिट ट्रेंड कच्चा बादाम पर जोरदार डांस मूव्स दिखाकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब उन्होंने तमिल गाने मायाकिरिये पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर लाखों फैन्स का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि पीवी सिंधु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और डांस रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। फैन्स को उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग उनके रील को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। पीवी सिंधु के नए वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने नीले रंग की डेनिम जींस के साथ गुलाबी जैकेट और टोपी पहनी हुई है। वीडियो में आप उन्हें तमिल सॉन्ग मायाकिरिये के हुक स्टेप को करते हुए देख सकते हैं। बता दें कि इस गाने ने बहुत कम समय में ही इंस्टाग्राम पर पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। इसे सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है, जबकि एनीवी ने इस गीत को लिखा है। हर कोई इस गाने पर रील बनाकर शेयर कर रहा है। इस गाने पर 46 हजार से ज्यादा रील्स बन चुके हैं। फिलहाल, सिंधु ने अपने डांस मूव्स से नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोगों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। पीवी सिंधु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘डांस इज जॉय ऑफ मूवमेंट।’ उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स लगातार वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन का कहना है कि आप मल्टी टैलेंटेड हो। वहीं, दूसरे ने लिखा है- आपके हर रील मुझे बहुत पसंद आते हैं।

Related Articles

Back to top button