ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मनोरंजन

‘सेल्फी’ के सेट पर अक्षय कुमार संग इमरान हाशमी ने मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी 43 साल के हो चुके हैं। इमरान हाशमी ने साल 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था, इस फिल्म के बाद उन्होंने मर्डर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, गैंगस्टर, जन्नत और कलयुग जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। इमरान हाशमी ने अपने करियर के शुरूआती दौर में फिल्मों में कई किसिंग और बोल्ड सीन्स दिए। हालांकि अब इमरान ने फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही वह फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके अलावा अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने सेट पर अपना जन्मदिन मनाया।

इमरान हाशमी इन दिनों आगामी ‘फिल्म’ सेल्फी की शूटिंग के लिए इन दिनों भोपाल में हैं। वही पर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान इमरान के जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय और पूरी फिल्म की यूनिट भी शामिल हुई। उन्होंने पूरी क्रू और पूरी टीम की मौजूदगी में अपने जन्मदिन का केक काटा और जोरों-शोरो से अपना जन्मदिन भी मनाया। सेट पर मौजूद लोगों ने इमरान हाशमी के लिए गाना गाकर उनके जन्मदिन को और भी खास बनाया। पूरी यूनिट ने ‘तुम जियो हजारों साल गाना गाया। टीम के साथ मनाए गए जन्मदिन के जश्न की वीडियो खुद अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

Related Articles

Back to top button