ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

चौकीदार को बंधक बनाकर विशेष गृह इकाई से सात बाल अपचारी भागे

इंदौर  | हीरानगर इलाके की विशेष गृह इकाई से रविवार रात को सात बाल अपचारी भाग गए। भागने से पहले सभी ने चौकीदार और गार्ड की पिटाई भी की। रात में उन्होंने कमरे में पानी नहीं होने का बहाना किया था। इसी बहाने से वे बाहर निकले और चौकीदार को धक्का देकर गिरा दिया। फिर मेन गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए। हीरानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन बच्चों को पकड़ नहीं पाई है।

विशेष गृह इकाई के अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। एक अपचारी ने चौकीदार सचदेव से कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इनकी बात मानकर सचदेव ने गेट खोल दिया, तभी अंदर से और अपचारी बाहर निकले। सभी ने मिलकर सचदेव की पिटाई कर दी। उसे बंधक बना लिया। शोर सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा, तो बाल अपचारियों ने उस पर भी हमला कर दिया। अब्दुल को घायल कर सभी सातों अपचारी मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button