ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
धार्मिक

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगी मिठास और प्यार, फेंगशुई की ये टिप्स हैं बेहद दमदार

हर शादी-शुदा इंसान अपनी जिंदगी में खुशियां (vastu tips for married life) चाहता है. जिसके लिए वो हर संभव कोशिश करता है. लेकिन, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी शादीशुदा जिंदगी में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

ज्योतिष वास्तु शास्त्र में बनाए गए नियमों (fengshui tips romance) को अगर ढंग से फॉलो किया जाए तो ही जीवन में सुख समृद्धि लाई जा सकती है. हालांकि इनकी अनदेखी वास्तु दोष ( Vastu dosh) का कारण भी बन सकती है. इसलिए, अगर किसी वजह से आपकी मैरिड लाइफ बोरिंग हो रही हैं या पार्टनर के साथ झगड़े वगैराह आए दिन होते रहते हैं, तो फेंगशुई (fengshui tips) के ये कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. जिससे आपकी लाइफ में खुशियां (feng shui golden rules) आ सकती हैं.
गुलाबी रंग का करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई में भी घर में किए जाने वाले रंगों का महत्व बताया गया है. फेंगशुई के अनुसार पति-पत्नी के बेडरूम में डार्क की जगह हल्के रंग का इस्तेमाल ही बेस्ट रहता है. इसलिए, मैरिड लाइफ में रंग भरने के लिए बैडरूम में ज्यादा से ज्यादा पिंक कलर का इस्तेमाल करें. कहा जाता है कि डार्क कलर घर रिश्तों में नेगेटिविटी का कारण बन सकता है. फेंगशुई के अनुसार प्रभावित व्यक्ति अपने बेडरूम में गुलाबी रंग करवाकर जीवन में खुशियां ला सकता है. इसमें आप बेडशीट पिंक कलर की बिछा सकते हैं. दीवारों पर गुलाबी रंग या फिर पर्दे गुलाबी रंग के इस्तेमाल (pink color use) कर सकते हैं.
बेडरूम में लवबर्ड की फोटो
कभी-कभी ऐसा होता है कि पति-पत्नी रिश्तों को बचाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, फिर भी उनके बीच झगड़े होते रहते हैं. अगर आपको भी इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना है तो आप अपने कमरे में लवबर्ड की तस्वीर लगा सकते हैं. चीनी शास्त्र फेंगशुई का मानना है कि बैडरूम में लव बर्ड की तस्वीर लगाने से शादीशुदा जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही पार्टनर्स (lovebird photo in bedroom) के बीच चल रही खटास दूर हो सकती है. दरअसल, फेंगशुई में लवबर्ड की तस्वीरों को शुभ माना गया है इन्हें लगाने से बेडरूम में पॉजिटिविटी बनी रहती है. इसके लिए कमरे में मोर-मोरनी या फिर हंस-हंसनी की तस्वीर भी लगा सकते हैं.
गोल्डन फिश
फेंगशुई के मुताबिक घर में गोल्डन फिश को रखना भी शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इसे रखने से पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े कम होने लगते हैं. गोल्डन फिश को घर में दो तरह से रखा जा सकता है. एक एक्वेरियम में गोल्डन फिश रख कर दूसरा गोल्डन फिश की मूर्ति या तस्वीर रखकर. कहा जाता है कि गोल्डन फिश शादी-शुदा जीवन में अपार खुशियां (golden fish) लाती है.

Related Articles

Back to top button