ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

उमरिया में प्रशासन ने हत्‍या के आरोपित का मकान कुछ ही देर में ढहा दिया

उमरिया।   सगाई के कुछ घंटे बाद खेत में बुलाकर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोपित का मकान पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ घंटे में ही हत्या के आरोपित अनूप सोनी का पक्का मकान जमीदोंज हो गया। बताया गया है कि मकान का निर्माण बिना अनुमति के नियम विरूद्ध तरीके से किया गया था जिसकी वजह से जिला प्रशासन और पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

गांजा हुआ था जब्त :

 यहां खास बात यह है कि हत्यारे अनूप सोनी की मां भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हत्या जैसे संगीन मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस को 27 जनवरी की सुबह आरोपित अनूप के मकान से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जब्त करने में सफलता मिली थी। इस मामले में आरोपित अनूप सोनी की मां रितु सोनी, भाई शिवम सोनी और चचेरे भाई साहिल सोनी को पुलिस ने आरोपित बनाया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपित की मां अब तक फरार :

 पुलिस ने हत्या के आरोपित अनूप सोनी और गांजा रखने के मामले में अन्य आरोपितों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हत्या के आरोपित अनूप सोनी की मां रितु सोनी घटना के दो माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस हत्यारे की मां रितु सोनी की लगातार तलाश कर रही है लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। यह भी एक कारण है कि पुलिस ने अपराधी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई अपराध से जुड़े लोगों के लिए एक सबक है।

सगाई के बाद हत्या :

26 जनवरी की दोपहर चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी निवासी जनक लली पिता छोटेलाल रघुवंशी की सगाई हुई और रात 11:00 बजे उसके प्रेमी अनूप सोनी ने खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया था। अनूप सोनी नहीं चाहता था कि जनक लली की शादी कहीं और हो। यही कारण है कि अनूप सोनी ने जनक लली को फोन करके घर से बाहर बुलाया था। दोनों खेत में मिले और वहीं अनूप सोनी ने जनक लली की गला घोट कर हत्या कर दी। जनकलली की हत्या करने के लिए रस्सी का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर ही वह रस्सी भी पाई गई थी जिससे जनकलली का गला घोटा गया था।

चेहरे पर तेजाब भी डाला :

घटना स्थल पर इस बात की भी चर्चा थी कि आरोपित ने हत्या करने के बाद अथवा पहले उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला था। आरोपित को गिरफ्तार करने उसके घर गई और घर की तलाशी ली तो वहां से पुलिस को दो बोरी गांजा भी मिला था।

Related Articles

Back to top button