ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

मामूली टक्कर के बाद भंवरकुआं क्षेत्र में युवक की हत्या,मुंबई एयरपोर्ट से घेराबंदी कर एक आरोपी पकड़ा

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक की मामूली टक्कर लगने के विवाद में हत्या हो गई। आरोपित ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के बेटे हैं। एक आरोपित तो कनाडा भागने के लिए फ्लाइट से मुंबई पहुंच चुका है। पुलिस ने एफआरओ की मदद से उसकी घेराबंदी करवाई है।

जानकारीके मुताबिक घटना 22 मार्च को रात करीब
11 बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग की है। मृतक का नाम हरमीतसिंह उर्फ हनी बल पुत्र जसवीरसिंह बल निवासी संतनगर है। हनी के चाचा सूरजीतसिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपित प्रतीक ग्रेवाल ने लाल रंग की कार से हनी के दोस्त को टक्कर मार दी थी। प्रतीक टक्कर
मारने के बाद कार लेकर भाग गया। हनी उसे समझाने भोलाराम उस्ताद मार्ग गया तो उसने विवाद किया। फिर साथी मनमीतसिंह बोपारा, मनजोतसिंह, हरसिमरनसिंह संधूऔर गुरविंदरसिंहको बुला लिया। आरोपितों ने हनी को लात- घूसों से पीटा और भगा दिया। हनी ने भी
घर पर किसी को घटना के बारे में नहीं बताया और सो गया। तड़के करीब 4 बजे उसे उल्टियां हुई तो घरवालों को घटना की जानकारी मिली। आरोपितों ने घरवालों को रिपोर्ट न करने की सलाह दी और खंडवा रोड स्थित गौरव अस्पताल में भर्ती करवा दिया। हालत में सुधार न
होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार को यहां से भी स्कीम-78 स्थित अस्पताल भिजवा दिया। तीनों ही अस्पतालों ने घटना के बारे में नहीं बताया। शुक्रवार दोपहर हनी की मौत होने पर टीआइ ने पुलिसकर्मी भेजे
और अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। हनी की मौत के बाद पिता जसवीर ने पूरा घटनाक्रम बताया लेकिन आरोपित फरार हो गए। रात को पुलिस ने स्वजन के बयानों के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पिटाई कर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गए थे आरोपि

 हनी से हुईमारपीट के बाद आरोपित उसके खिलाफ शिकायत करने भी आए थे। पुलिस ने उनसे लिखित आवेदन ले लिया था। हनी से चर्चा न होने के कारण आवेदन जांच में ले लिया। उधर, पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित मनजोत कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद वह फ्लाइट से मुंबई पहुंच गया। वह कुछ दिनों पूर्व ही शादी में आया था। यूं तो उसे 3 अप्रैल को जाना था। देर रात एसीपी ने मुंबई पुलिस व एफआरओ शाखाकी मदद से मुंबई एयरपोर्ट पर अलर्ट
कर दिया।

Related Articles

Back to top button