ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मनोरंजन

‘द वांटेड’ के सिंगर टॉम पार्कर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

ब्रिटिश बैंड ‘द वांटेड’ के सिंगर टॉम पार्कर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 30 मार्च को ब्रेन ट्यूमर के चलते 33 वर्षीय सिंगर का निधन हो गया। उन्हें दो साल पहले ही पता चला था कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। टॉम के निधन की सूचना उनकी पत्नी केल्सी ने इंस्टाग्राम पर साझा की।

केल्सी ने लिखा आज सुबह (30 मार्च) टॉम अपने परिवार की मौजूदगी में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उन्होंने लिखा कि हमारा दिल टूट गया है, टॉम हमारी दुनिया का केंद्र था और हम सब उनकी मुस्कान और ऊर्जावान उपस्थिति के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आप सबके प्यार और समर्थन के आभारी हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए हमें एकजुट होना होगा कि टॉम की रोशनी उसके सुंदर बच्चों के लिए चमकती रहे। उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने पूरे समय टॉम की देखभाल करने में हमारी मदद की। उन्होंने अंत तक संघर्ष किया और मुझे हमेशा उन पर गर्व रहेगा।
टॉम और केल्सी ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है। टॉम की बेटी ऑरेलिया का जन्म 2019, तो वहीं बेटे थॉमस का जन्म 2021 में हुआ था। केल्सी ने दो फोटो शेयर किए हैं। एक में टॉम की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, तो दूसरी में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button