ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
उत्तरप्रदेश

युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

फर्रुखाबाद । जिले में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिजनों को उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रामनगर गुलजारपुर निवासी प्रदीप कुमार शाक्य (32) मंगलवार को बीबीगंज निवासी प्रमोद शाक्य के बाग की रखवाली करने गया था। रात को वह घर नहीं लौटा वापस नहीं लौटे बुधवार की सुबह 11 बजे तक वह वापस नहीं आए। इस पर परिजन बाग में पहुंचे। जहां बाग में उनका लहूलुहान शव पड़ा देखा। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। प्रदीप के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। वहीं खून की पड़ा। शव के पास में ही कुल्हाड़ी व खुरपी पड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा है अज्ञात लोगों ने इसी से प्रदीप की हत्या की है। प्रदीप चार भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हो गई थी। उसके कोई संतान भी नहीं है। पत्नी सोनी और मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप एसओजी और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बतया कि हत्या कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button