ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
खेल

आईपीएल के बीते चार सीजन में केएल राहुल ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

मुंबई । क्रिकेट को रोमांच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीए-2022) में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों का मुकाबला होंगा। दोनों टीमों की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। चेन्नई को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ की टीम को गुजरात टाइटंस ने हराया था। अपना पहला सीजन खेल रही लखनऊ की कमान धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों में है। राहुल हालांकि गुजरात के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा को मालूम है कि एक बार लय पकड़ पाने के बाद राहुल को रोकना मुश्किल है।
राहुल ने बीते सीजन में 626 रन बनाए थे। इसके अलावा 2020 में 670, 2019 में 593 और 2018 में 659 रन बनाए थे। यानी बीते चार सीजन में वह तीन बार छह सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं। और एक बार सिर्फ सात रन से ही पीछे रहे थे। राहुल की फॉर्म जडेजा को चिंता में डाल सकती है।
केएल राहुल के साथ खासियत यह है कि वह परंपरागत शॉट खेलते हुए भी तेजी से रन बना सकते हैं। इसके अलावा इनोवेशन में भी उनका कोई जवाब नहीं। राहुल को जो बात सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है वह उनके सिक्स मारने की काबिलियत। यह बात शायद आपको हैरान करे लेकिन बीते चार सीजन में आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले बल्लेबाज न तो कायरन पोलार्ड हैं, न आंद्रे रसल और न ही रोहित शर्मा। इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है केएल राहुल का।
पंजाब किंग्स के इस पूर्व कप्तान ने 56 पारियों में 110 छक्के लगाए हैं। यानी हर पारी में लगभग दो सिक्स। यह अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि जडेजा ऐंड कंपनी के लिए इस सलामी बल्लेबाज पर जल्द लगाम लगाना कितना जरूरी है। और जडेजा यह काम खुद बहुत अच्छा कर चुके हैं। उन्होंने हालांकि राहुल को टी20 क्रिकेट में कभी आउट नहीं किया है लेकिन राहुल के लिए जडेजा की गेंदबाजी पर रन बनाना कभी आसान नहीं रहा है। उन्होंने सभी टी20 में जडेजा की 38 गेंदों का सामना किया है और उन पर सिर्फ 39 रन बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button