ब्रेकिंग
ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में किसान के पैरावट में लगी आग

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में किसान के पैरावट में आग लग गई। घटना में पैरा जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112 स्टाफ और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिर पानी का छिंड़काव कर आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसान को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने चकरभाठा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार कौशिक पिता राम कुमार कौशिक (25) खेती किसानी का काम करते हैं। उसका आवास पारा स्कूल के पास पैरा था। गुस्र्वार को दोपहर 2.30 बजे सुनील अपने घर पर थे।

स्वजन अपने-अपने काम पर चले गए थे। इसी दौरान अचानक पैरावट में आग लग गई। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने अपने घर की टंकी में पाइप लगाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच सुनील ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। 112 के आरक्षक राजेश कुमार श्रीवास और चालक शशांक दास ने दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर तत्काल आग में पानी डाला गया। करीब आधा घंटा के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरा पैरा जलकर राख हो गया था। इस घटना से आसपस हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button