ब्रेकिंग
भाई दूज पर बहन के लिए नहीं खरीद पाए हैं गिफ्ट? इन शानदार और बजट-फ्रेंडली लास्ट मिनट आइडियाज से करें ... झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की ... रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— ... उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे... बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्त... केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान ... भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ि... भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा
देश

7 बार बेची गई तीन माह की बच्ची, पिता सहित 11 लोगों पर केस 

हैदराबाद । आंध्र प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक 3 महीन की मासूम बच्ची को एक बार नहीं बल्की तीन बार बेचा गया। पुलिस ने बताया कि गनलैयापेट में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मेदाबलिमी मनोज की तीन बेटियां है। वह हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है। जो भी पैसा मिलता उसे शराब पीने में उड़ा देता। ऐसे में उसके सामने अपनी तीनों बेटियों की परवरिश की समस्या पैदा हो गई। लिहाजा उसने ऐसा फैसला किया, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
इलाके के पुलिस उपाधीक्षक मंगलगिरी जे रामबाबू ने मीडिया को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पैसे की कमी की वजह से मनोज ने अपनी 3 महीने की दूधमुंही बच्ची को बेचने का फैसला किया। उसने तेलंगाना के नलगोंडा जिले की मेघवथ गायत्री नाम की एक महिला को नागलक्ष्मी के जरिए बच्ची को 70,000 रुपये में बेच दी।
इस बात से बेखबर बच्ची की दादी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची का पता लगाने के लिए विशेष पुलिस दल गठित किया गया। बाद में पुलिस को पता चला कि गायत्री ने बच्ची को नालगोंडा जिले के पल्केड गांव लम्बाडी देवला टांडा की भुकिया नंदू नाम की महिला को 1,20,000 रुपये में बेच दिया है। फिर भुकिया नंदू ने हैदराबाद के दिलशुक नगर के एसके नूरजहां को 1,80,000 रुपये में सौंप दिया। नूरजहाँ ने बच्ची को हैदराबाद के नारायणगुड़ा नारायण गुडा के चिक्कडपल्ली की रहने वाली बोम्मदा उम्मादेवी नाम की एक विवाहित महिला को 1,90,000 रुपए में बेच दिया।
बोम्मदा उमादेवी ने बच्ची को विजयवाड़ा बेंज सर्कल के पडाला श्रावणी को 2,00,000 रुपए में बेचा। पडाला श्रावणी ने लड़की को गोलपुडी की गरिकमुक्कू विजयलक्ष्मी को 2,20,000 रुपए में बेच दिया। अंत में बच्ची को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के एलुरु के वार्रे रामेह को 2,50,000 रुपए में बेच दिया गया।
डीएसपी रमाबाबू ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्चे की बिक्री में शामिल सभी लोग किसी भी संगठित बाल तस्करी रैकेट का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अधिक पैसा कमाने के लिए ऐसा किया। बच्ची के पिता सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 372 और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button