ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

INX केस: पी चिदंबरम को फिर झटका, 4 दिन के लिए बढ़ाई गई CBI रिमांड

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंरबम की हिरासत की अवधि चार दिन और बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी है। पांच दिन की हिरासत अवधि पूरा होने के बाद चिदंबरम को सोमवार को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार की अदालत में पेश किया गया था। दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने पहले फैसला 20 मिनट के लिए सुरक्षित रखा। उन्होंने इसके बाद फैसला सुनाते हुए चिदंबरम की सीबीआई की हिरासत अवधि चार दिन बढ़ाने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान श्री चिंदबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे।

वहीं इससे पहले को आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की याचिका रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम सीबीआई की गिरफ्तारी में दखल नहीं करेंगे। कोर्ट के इस फैसले के बाद चिदंबरम फिलहाल सीबीआई हिरासत में ही रहेंगे।बता दें कि चिदंबरम की आज सीबीआई की रिमांड भी खत्म हो रही है। इससे पहले चिदंबरम की याचिका को कोर्ट में सूचीबद्ध नहीं किया गया था। इस मामले में हालंकि 23 अगस्त को सुनवाई हुई थी लेकिन इस केस को दोबारा लिस्टिंग नहीं किया गया था।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता चिदंबरम की ओर से न्यायालय में इस मामले का जिक्र न्यायमूर्ति आर भानुमति की एक पीठ के समक्ष किया। उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि हिरासत संबंधी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई होगी लेकिन इसे जिरह के लिए आज सूचीबद्ध नहीं किया गया है। पीठ ने सिब्बल से कहा कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई से रजिस्ट्री को आवश्यक आदेश मिलने के बाद उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएगी।

सिब्बल से पीठ ने कहा कि रजिस्ट्री को कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और हमें प्रधान न्यायाधीश से आदेश लेना होगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 28 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले, सीबीआई द्वारा दर्ज धन शोधन मामले और ईडी द्वारा दर्ज मामले में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका अस्वीकार कर दी थी। हाई कोर्ट के फैसले को चिदंबरम ने चुनौती दी थी और उनकी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button