ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस से तीन की मौत

अयोध्या । रामनगरी में मंगलवार की सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुमताज नगर ओवर ब्रिज पर खड़े एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक निजी बस पलट गई। दुर्घटना में बस सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। निजी बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही थी। वहीं उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने मृृतकों पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

हादसे की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंंत मौके पर आ पहुंचे। एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस की बढ़चढ़ कर मदद की। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मदद मिली।

Related Articles

Back to top button