ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
छत्तीसगढ़

रायपुर में 15 मिनट में 13 लाख की हुई डकैती

रायपुर । के देवपुरी मुख्य मार्ग से महज एक किलोमीटर से कम दूरी पर हुई डकैती की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। 15 से 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। आधी रात पहुंचे डकैतों के तरीके ने पुलिस वालों को चौंका दिया है। छह लोग चेहरे पर कपड़े बांधकर साहू निवास में घुसे थे। घर के बाहर लिखा है- कुत्ते से सावधान, लेकिन डकैतों को जैसे पहले से पता था कि कुत्ता लंबे समय सेे बीमार है। उन्हें यह भी कहीं-न-कहीं से पता था कि घर का दरवाजा खुला रखा जाता है, इसलिए उन्होंने बेखौफ अंदर जाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

मेडिकल कारोबारी दिनेश साहू ने आपबीती बताई कि वह रात नौ बजे घर आ गए थे। नवरात्र चल रही है तो पूजापाठ करने के बाद सब सोने चले गए। नवरात्र की वजह से वह हाल में बने मंदिर के पास जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोते हैं। पत्नी बेडरूम में, वहीं बेटा ऊपर वाले रूम में सोता है। घर के कुत्ते के होने की वजह से अक्सर दरवाजा खुला ही रहता था। रविवार की रात लगभग तीन बजे पहले दिनेश के पास दो नकाबपोश पहुंचे और चुप रहने को कहा।

Related Articles

Back to top button