ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
व्यापार

PPF अकाउंट में हर महीने इस तारीख तक जरूर जमा करें पैसा, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

आपको बता दें कि फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निवेशक 1 से 5 तारीख के बीच में निवेश करता है तो ऐसी स्थिति में उसे पूरे महीने का ब्याज दर कंपाउंडिंग के अनुसार मिलता है.

PPF Account Update: समझदार व्यक्ति वही है तो कमाने के साथ सेविंग करता है. कोरोना महामारी के बाद लोग सेविंग के महत्व को ज्यादा समझने लगे हैं. अगर आप भी अपनी सैलरी का एक हिस्सा किसी जगह निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास कई निवेश के ऑप्शन है. उन्हीं में से एक ऑप्शन हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF). पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में निवेश करने पर आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न का लाभ मिलता है. इसके साथ ही निवेशक को टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है.

लेकिन, क्या आपको पता है कि महीने के किस समय इस स्कीम में निवेश करने पर आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा. कई फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निवेशक हर महीने की एक से लेकर 4 से 5 तारीख के बीच में पीपीएफ अकाउंट में निवेश करता हैं तो ऐसी स्थिति में उसे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलता है.इस स्कीम में फिलहाल सरकार 7.1 प्रतिशत रेट ऑफ इंटरेस्ट मंथली कम्पाउंडिंग पर ऑफर कर रही है. इसके साथ ही यह  रेट ऑफ इंटरेस्ट तीन महीने पर रिवाइज किया जाता है.

5 तारीख तक निवेश करने पर मिलता है यह लाभआपको बता दें कि फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निवेशक 1 से 5 तारीख के बीच में निवेश करता है तो ऐसी स्थिति में उसे पूरे महीने का ब्याज दर कंपाउंडिंग के अनुसार मिलता है. वहीं 5 तारीख के बाद जो अमाउंट अकाउंट में रहेगा उसी का कैलकुलेशन किया जाएगा. अगर आप पूरे साल में ज्यादा से ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो एक बार में ही पीपीएफ अकाउंट में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आप ज्यादा से ज्यादा एक साल में 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते है. अगर आप हर महीने के हिसाब से निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हर महीने 12,500 रुपये का निवेश 1 से 5 तारीख के बीच कर दें. इससे आपको पूरे महीने मिलने वाले ब्याज का लाभ मिलेगा.

पीपीएफ स्कीम की खास बातें–किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आप इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं. याद रखें कि केवल एक व्यक्ति का एक ही पीपीएफ अकाउंट खुल सकता है.-इस स्कीम में आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं.-15 साल की अवधि पूरी होने के बाद आप इसे 5 साल के लिए और बढ़ सकते हैं.-इस स्कीम के तहत आप साल भर में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं.-मौजूदा वित्त वर्ष में इस स्कीम के तहत 7.1 प्रतिशत रेट ऑफ इंटरेस्ट मिल सकता है.-आप इस स्कीम के तहत  सिंगल और जॉइंट दोनों तरह का अकाउंट खुलवा सकते हैं.-इस स्कीम में आप नॉमिनी को भी डाल सकते हैं.-इस स्कीम के तहत आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट का लाभ मिलता है.

Related Articles

Back to top button