ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह... Punjab Politics News: केवल ढिल्लों का आप सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मां... Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे पिता और मा... Gold and Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, बुधवार को दोनों कीमती धातुओं क... Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ... Mansa Gangster Murder Case: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड, मुख्य आरोपी के घर और म...
मनोरंजन

RRR की सक्सेस पार्टी में नहीं आए अजय देवगन और आलिया भट्ट

साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी फिल्म ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण के 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लेने का जश्न यहां मुंबई में बुधवार की शाम जोश खरोश के साथ मनाया गया। आमिर खान के खास अंदाज ने ये महफिल लूटी तो करण जौहर और जावेद अख्तर ने भी मौके पर पहुंचकर दक्षिण के सुपर सितारों का हिंदी सिनेमा की नगरी में दिल खोलकर स्वागत किया। फिल्म के दो प्रमुख सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट इस मौके पर नजर नहीं आए। अजय अपनी आने वाली फिल्म ‘रनवे 34’ में व्यस्त बताए गए जबकि आलिया भट्ट के बारे में जानकारी मिली कि वह अपनी शादी की तैयारियों के चलते कार्यक्रम में नहीं आईं। इस जलसे के मेजबान फिल्म निर्माता जयंती लाल गडा सभी मेहमानों का खुद स्वागत करते दिखे।

Related Articles

Back to top button