ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
पंजाब

BJP ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां

पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार बड़े भाई की भूमिका निभाने के बावजूद BJP ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन BJP की ओर से राज्य में पार्टी को खड़ा करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। बीजेपी ने पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के आदेश दिए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मीटिंग बुलाई थी। इसी मीटिंग में अश्विनी शर्मा ने बीजेपी पार्टी वर्कर्स से कहा कि उन्हें अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है।

पंजाब में BJP के बड़े नेता अरुण नारंग विधानसभा चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। लेकिन अब बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। अश्विनी शर्मा ने कहा, ”हमारे पंजाब से लोकसभा में दो सांसद हैं। लेकिन अब हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा में कभी हमारा सिर्फ एक ही विधायक होता था। लेकिन हम हमेशा मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभाते रहे। लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और BJP फिर से एक साथ आ सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही शिरोमणि अकाली दल की ओर से बीजेपी के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button