ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

नागदा में चेन लुटेरे को पकड़ने वाले अली शाह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

नागदा ।  बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में चेन लुटेरे को पकड़ने वाले युवक का शनिवार को सम्मान हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में मदद करने वाले महिला या पुरुष का प्रदेश सरकार सम्मान करेगी।

बता दें कि 11 अक्टूबर 2021 की रात को बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में प्रकाश नगर निवासी सुनील मालवीय पत्नी के साथ बिरलाग्राम ब्रिज पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए लेकोड़िया निवासी चेतन और उसके साथी विशाल पिता कन्हैयालाल मालवीय ने सुनील की पत्नी के गले से सोने की चेन, पैंडल खींच लिया और फरार हो गए थे। घटना के दौरान समीप से गुजर रहे अली शाह निवासी जवाहर मार्ग नागदा ने अपनी सूझबूझ और साहस से चेतन नाम के आरोपित को पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपित से 50 हजार रुपये की सोने की चेन और बाइक जब्त की थी। अली शाह की बहादुरी पर उसे सम्मानित किया गया। कांफ्रेंसिंग के दौरान आइजी उज्जैन संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर संदीप यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज उज्जैन अनिल कुशवाह, कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह व पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल मौजूद थे। अधिकारियों ने अली को मुख्यमंत्री चौहान की ओर से प्रशस्ति पत्र सौंपा।

Related Articles

Back to top button