ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
दिल्ली/NCR

अप्रैल महीने में चरम पर पहुंचा गर्मी का सितम!, मौसम विभाग ने दिल्ली में दी ‘लू’ चलने की चेतावनी

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में ‘लू’ चलने की चेतावनी दी है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गयी। आईएमडी के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान किया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था।

हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को भी शहर में लू चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगो का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिये और जानकारी लेते रहिये), ऑरेंज (तैयार रहिये) और लाल (कार्रवाई करें
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था। एनसीआर में गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री ज्यादा था। गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाला दिन रहने का प्रबल अंदेशा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किये गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है। मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

Related Articles

Back to top button