ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

बर्बादी देख फूट-फूटकर रोए किसान, आग में जल गए 22 परिवारों के अरमान

मैनपुरी  औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को खेतों में आग लगने से 600 बीघा गेहूं की फसल के साथ किसानों के अरमान भी जल गए। गांव विक्रमपुर में एक खेत में आग लगी। तेज हवा के कारण आग एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। जानकारी पर किसान खेतों पर पहुंच गए, लेकिन आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान अपने सामने मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे। कड़ी मेहनत किसानों ने गेहूं की फसल उगाई थी। इस फसल से कई परिवारों के अरमान जुड़े थे, लेकिन आग ने सब तबाह कर दिया। फसल जलता देख किसान फूट-फूटकर रोए। अग्निकांड की सूचना पर थाना औंछा पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई। पीड़ित किसानों से सरकार से मुआवजे की मांग की है।
मैनपुरी अग्निकांडआग की घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई। ज्यादातर किसान अपने घरों पर थे। जब खेतों से धुआं उठता देखा तो किसानों को जानकारी हुई। गेहूं की फसल में आग लगने से इलाके में हाहाकर मच गया। बच्चे, बड़े-बुजुर्ग सभी आग बुझाने में जुटे गए, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।
मैनपुरी अग्निकांडजब तब दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक 600 बीघा फसल जल चुकी थी। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस अग्निकांड से तीन गांव के 22 किसानों को काफी नुकसान हुआ है।आग लगने से किसान शिवराजसिंह, सिपाहीराम, बांकेलाल, प्रवीन कुमार, सोबरन सिंह, रामसनेही, राजबहादुर, मेघसिंह, रामशरण, महेशचंद्र, संतोष, कश्मीर सिंह, हेमंत, अजीत, सौरव, सोनू, विटादेवी, महेंद्र, बलवीर, हरिपाल, रोहित, अवधपाल निवासी विक्रमपुर की फसल जल गई।औंछा क्षेत्र के गोपालपुर में राजेश यादव के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के बीच ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर अन्य खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया। करहल के गांव लखनी मोहब्बतपुर में चार किसानों की फसल जलकर राख हो गई।

Related Articles

Back to top button