ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, PayLater सुविधा के लिए चुकाने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज

ICICI PayLater Service Charges: आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आईसीआईसीआई पे लेटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1000 रुपये से अधिक के मासिक बिल पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. आइए जानते हैं कितनी रकम के लिए आपको कितने चार्ज देने पड़ेंगे.

नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. आईसीआईसीआई पे लेटर (ICICI PayLater) यूज करने वाले ग्राहकों को अब इस खास सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज (Service Charge) देना पड़ेगा. अभी तक इस सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं चुकाना होता था. हालांकि इसके लिए अलग-अलग रकम के हिसाब से चार्जेज तय किए गए हैं. आइए जानते हैं इसके सर्विस चार्ज के बारे में.

आईसीआईसीआई पे लेटर यूज करने पर लगेगा चार्ज

आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आईसीआईसीआई पे लेटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1000 रुपये से अधिक के मासिक बिल पर सर्विस चार्ज देना होगा. नए नियम के तहत अगर आप 1001 रुपये से 3000 रुपये तक खर्च करते हैं तो आपको 100 रुपये (टैक्स के अलावा) का सर्विस चार्ज चुकाना होगा. वहीं, अगर आप 3001 रुपये से 6000 रुपये तक खर्च करते हैं तो आपको टैक्स के अलावा 200 रुपये का सर्विस चार्ज चुकाना होगा. इसी तरह 6001 रुपये से 9000 रुपये तक खर्च करने पर आपको टैक्स के अलावा 300 रुपये का सर्विस चार्ज देना होगा. इसके तहत हर महीने 3000 रुपये खर्च करने पर 100 रुपये का सर्विस चार्ज आपके खाते में जुड़ता चला जाएगा.

क्या है पे लेटर अकाउंट?

आईसीआईसीआई पे लेटर अकाउंट के तहत आप पहले खर्च और बाद में इसका पेमेंट कर सकते हैं. इसके तहत बैंक अपने ग्राहकों को 30-45 दिनों तक की अवधि के लिए इंट्रेस्ट फ्री क्रेडिट सर्विस डेटा है, जिससे ग्राहकों के खाते में पैसे नहीं भी होने पर खरीददारी की जा सकती है. यह सर्विस आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को मिलती है.

Related Articles

Back to top button