ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
धार्मिक

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि— नए काम की शुरुआत के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपको दूसरों के कहने पर नहीं चलना चाहिये। आपको मंजिल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार होना होगा। गाड़ी चलाते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। खर्चें आपके बढ़ेंगे।

वृषभ राशि— आपके जो ​हालात हैं वो बेेहतरीन हो रहे हैं। आप मजबूत आधार और आशावादी तरीके से जीवन में आगे बढ़ेंगे। नई परियोजनाओं के लिए आप तैयार हैं। आपकी सेहत अच्छी है आपको बस खुद पर मानसिक तनाव हावी ना हो इस बात का ख्याल रखना है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि— आज आप बहुत ही ज्यादा प्रेरित हैं और अपने कामों के लिए बहुत ही ज्यादा प्रतिबद्ध हैं। जो जिम्मेदारी पारिवारिक हैं उनके प्र​ति भी आप बहुत ही ज्यादा प्रतिबद्ध हैं। चुनौतियों का डट कर सामना कर रहे हैं और अपनी सीमाओं से आगे निकल रहे हैं। पुरानी बातों को याद करके कुछ नहीं मिलने वाला। नौकरी में बदलाव हो सकता है अगर आप अपनी नौकरी से बोर हो गए हैं तो।

कर्क राशि— स्पष्ट सोच रखना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। निजी जिंदगी और असुरक्षा की भावना से बाहर आना आपके लिए जरूरी है। आपका दिन नए कामों को लेने के लिए नहीं है पुराने कामों को निपटा लें। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की आपको जरूरत है। आपको चाहिये कि आप खुद को थोड़ी सी मनोरंजक गतिविधियों का हिस्सा बनाएं ताकि आपका तनाव कम हो सके।

सिंह राशि— सामाजिक गतिविधियों में आप ज्यादा भाग लेंगे। दूसरों की बातचीत से आगे बढ़ेंगे। जो आपने सोचा है उसे आप करने की कोशिश में है। आपका ध्यान बहुत ही अच्छा है। भावात्मक भी हैं और गुस्से में भी आप हैं। नए व्यापार में विचार करने में समय लग सकता है।

कन्या राशि— वित्तीय स्थिति और कैरियर में तरक्की वाला दिन है। अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। खुद को उलझा हुआ महसूस करेंगे लेकिन शाम होने तक आप चीजों में संतुलन बना लेंगे। काम का बहुत ज्यादा दवाब है लेकिन आप निजी जिंदगी पर ध्यान नहीं दे पा रहे। काम की परेशानी हो घर लेकर ना आएं।

तुला राशि— सोच—विचार करने का समय नहीं है अब आपको कदम उठाने की जरूरत है। अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए समय सही है। कुछ अलग और नया करने का समय है साथ ही इसमें आपको मदद भी मिल रही है। जिंदगी में नया बदलाव लेकर आने से भी आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि— धीरे—धीरे हालात बेहतर हो रहे हैं, जिन लोगों ने परेशानियों में आपका साथ ही उनके साथ बने रहें। मानसिक तनाव अभी भी है लेकिन शाम का समय अच्छा है। मनोरंजक कामों में हिस्सा लें ताकि आप नकारात्मक ​भावों से बाहर आ सकें।

धनु राशि— रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। हालात बेहतर होंगे, आपको शारीरिक मेहनत करने का दिन है। आपको किस तरह से जीवन में आगे बढ़ना है इसके लिए आपका रास्ता साफ होगा। संसाधनों से पूर्ण करेंगे, आप दिन का पूरा आनंद लेंगे।

मकर राशि— खुद को थोड़ा सा सजग रखने की जरूतर आपको है। सपनों के साथ आपको हकीकत के साथ भी जुड़कर रहने की जरूरत है। किसी ऐसे इंसान से आपकी मुलाकात होगी जिससे आप बहुत ही प्रेरित महसूस करेंगे। आप अपने भीतर आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। परेशानियां तो होंगी लेकिन आप उनसे आसानी से पार पा लेंगे।

कुंभ राशि— सकारात्मक दृष्टिकोण से आप जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, कुछ नया करने के लिए समय आ गया है। पार्टनरशिप में अगर काम करेंगे तो इससे आपको अच्छे नतीजें मिलेंगे। साथी कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करना आपके लिए सही होगा। मानसिक उलझनों से आप मुक्ति नहीं पा पा रहे हैं जो इंसान आप पर ध्यान नहीं दे रहा आप उसे नजरअंदाज करें।

मीन राशि— नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है और सफलता मिलने की संभावना भी आपकी बन रही है। एलर्जी की परेशानी कम होंगी। कई चीजों पर ध्यान रखना होगा। झगड़े ना हों इस बात का ख्याल रखें। काम में बदलाव के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button