ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

प्रदेश में कांग्रेस की शिवराज सरकार की व्यापमं-महंगाई-बेरोजगारी पर घेराबंदी, प्रदेशभर में आंदोलन

भोपाल   मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शिवराज सरकार पर व्यापमं घोटाले, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हमले तेज हो गए हैं। युवा कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में जबरदस्त प्रदर्शन किए गए जिसमें भोपाल में अर्द्धनग्न होकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चला रही है। इसमें महंगाई के आंकड़े पोस्ट किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महंगाई दर 4.5 प्रतिशत से 5.7 फीसदी हो गई है। इसे सरकार द्वारा पेश की जा रही स्थिति पर तंज कसते हुए अर्थ का अनर्थ बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश में महंगाई की स्थिति बताने के लिए 200 रुपए किलो नीबू और सब्जी 40- रुपए प्रति किलोग्राम महंगी होने की पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तंज कसा जा रहा है कि इसका मतलब महंगा मध्य प्रदेश है।

व्यापमं पर युवा कांग्रेस ने घेरा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशभर में व्यापमं, बेरोजगार और महंगाई पर सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। युवा कांग्रेस नेताओं ने बनियान पहनकर प्रदर्शन किया तो इंदौर में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी गई। ग्वालियर में युवा कांग्रेस के हल्ला बोल कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button