ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

एलआईसी आईपीओ की टाइमिंग को लेकर DIPM और इंवेस्टमेंट बैंकर्स के बीच मुलाकात संभव

LIC IPO Update: एलआईसी का आईपीओ भारत के आईपीओ इतिहास में किसी कंपनी द्वारा जारी किया गया सबसे बड़ा आईपीओ होगा. सरकार एलआईसी आईपीओ के जरिए 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है.

LIC IPO: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ की तैयारी में सरकार फिर से जुट गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक DIPAM (Department of Investment and Public Asset Management) एलआईसी के आईपीओ के टाइमिंग पर चर्चा करने के लिए आज इंवेस्टमेंट बैकर्स के साथ मुलाकात करने वाला है. जल्द ही सरकार सेबी के पास एलआईसी आईपीओ को लेकर फाइनल पेपर दाखिल करने की तैयारी में है. एलआईसी का आईपीओ ( LIC IPO) इसी अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है अप्रैल महीने के आखिर तक सरकार एलआईसी के आईपीओ को लॉन्च कर सकती है. दरअसल इस आईपीओ से जुड़े सरकारी अधिकारियों ने मंत्रियों के पैनल को इसी महीने के आखिर तक आईपीओ लाने का सुझाव दिया है.

आपको बता दें एलआईसी का आईपीओ भारत के आईपीओ इतिहास में किसी कंपनी द्वारा जारी किया गया सबसे बड़ा आईपीओ होगा. सरकार एलआईसी आईपीओ के जरिए 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. इस आईपीओ के जरिए सरकार 63000 करोड़ रुपये के करीब जुटा सकती है. आईपीओ का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के रिजर्व रखा गया है.

DIPAM के अधिकारियों के इंवेस्टमेंट बैंकर्स के साथ मुलाकात के बाद मंत्रियों का ये पैनल जल्द ही आईपीओ पर अपना फैसला ले सकता है और अधिकारियों को आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी करने को हरी झंडी दिखा सकता है. मंत्रियों के इस पैनल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा सड़त परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं.  इससे पहले केंद्र सरकार ने एलआईसी आईपीओ के मर्चेंट बैंकर्स से बड़े और एंकर इवेस्टर्स से एलआईसी के वैल्युएशन पर फीडबैक लेने का कहा था जिसपर वे लोग आईपीओ में निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे.  माना जा रहा है इसी हफ्ते के शुरुआत में मर्चेंट बैंकर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे.

ये भी पढ़ें– आरबीआई-विनियमित बाजारों में 18 अप्रैल से नौ बजे से शुरू होगा कारोबार

गौतरलब है कि पहले सरकार मार्च महीने में एलआईसी का आईपीओ बाजार में लाने की तैयारी में थी लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते शेयर बाजार में जारी उठापटक के बाद सरकार ने आईपीओ लॉन्चिंग को टाल दिया था. लेकिन अब बाजार में तेजी है और नई ऊंचाईयों को छूने की ओ से बढ़ रहा तो सरकार ने फिर से एलआईसी आईपीओ को लाने की तैयारियों में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button