ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे से लौटे CM भूपेश, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने कह दी ये बात, जानिए क्या कहा?

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सीएम भूपेश ने कहा छत्तीसगढ़ का सीआरपीएफ डिप्लाई हुआ है. पिछले अनेक वर्षों से भारत सरकार जो खर्च करती है. वह पूरा पैसा 11 हजार करोड़ हमारा काट दिया है. आगे उन्होंने कहा कि, जैसे नार्थ ईस्ट में छूट कर देते हैं, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी किया जाना चाहिए.

आगे सीएम भूपेश ने कहा, दूसरी बात यह है कि 7 जिले में जो पहले विशेष सहायता भारत सरकार देती थी, उसे 2021 में बंद कर दिया गया. तीसरी बात जो छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र है.जहां हम लोग स्टील ब्रिज बना रहे हैं. जिसका मामला पिछले कई बैठकों में उठाया था. इसके लिए मौखिक तौर पर उन्होंने सहमति दे दी थी, लेकिन अभी तक लिखित तौर पर आदेश आया नहीं है. इसके अलावा हमारी जो सेंट्रल एक्साइज का जो पैसा है, 3 साल से नहीं मिला है. वहीं जीएसटी परसेप्शन जून में खत्म होने वाला है वह हमें फिर से मिले.

वहीं बिजली की दरें बढ़ने के सवाल पर सीएम भूपेश ने कहा कि, मैं समझता हूं कि साढ़े 3 साल के कार्यकाल में हमने बिजली का बिल नहीं बढ़ाया है. जो बढ़ा था वह रमन सिंह के समय बढ़ा था.नियामक आयोग की जो अनुशंसाए हैं, उसके हिसाब से उन्होंने देखा है. जिसके बाद दर बढ़ाया गया है.

साथ ही सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर कहा कि, अभी तो सब केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं. उपचुनाव में दो-दो केंद्रीय मंत्री आए थे. मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं तो अच्छी बात है. सीएम भूपेश ने कांग्रेस के प्रस्तावित चिंतन शिविर छत्तीसगढ़ में होने की संभावनाओं पर कहा कि पिछले समय सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी. उसमें मैंने यह प्रस्ताव रखा था कि यदि सीडब्ल्यूसी का चिंतन शिविर छत्तीसगढ़ में होती है तो हम स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button