ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

खरगोन दंगे पर वीडी शर्मा बोले- PFI कर रहा फंडिंग, दिग्विजय को बताया आतंकवाद का समर्थक

भोपाल   BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खरगोन दंगे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के जुड़े हो सकते हैं। PFI इस तरह की हिंसा के लिए फंडिग कर रहा है। PFI ने पहले और अभी भी इस तरह की हिंसा में की फंडिग की है। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि दिग्विजय नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थन करते हैं। भारत की सेना पर प्रश्न खड़ा करते हैं। मप्र की जनता ने इनको नकार दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इनको आंदोलन का प्रभारी बनाया है, क्योंकि इनके पास इसी प्रकार के हथकंडे हैं कि देश के खिलाफ कैसे जा सकते हैं। देश के वातावरण को कैसे बिगाड़ सकते हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत अपनी भूमिका में हैं। इनकी कड़ी जांच होनी चाहिए। शर्मा भोपाल के बोर्ड ऑफि चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। दलित वोटर्स को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर जयंती पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मना रही है। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button