ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

UN की बैठक से पहले PAK की नापाक साजिश, सीमा पार से हिंसा बढ़ाने की कोशिश

नई दिल्ली: अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले पाकिस्तान जम्मू कश्मीर की ओर विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हिंसा को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। एक सुरक्षा अधिकारी ने खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आतंकवादियों की घुसपैठ और सीमा पार से गोलीबारी बढ़ने की उम्मीद है ताकि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी की तस्वीर पेश कर सके।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को सीमा के साथ-साथ भीतरी इलाकों में भी अतिरिक्त सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है ताकि पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के किसी भी दुस्साहस को नाकाम किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक 17 सितंबर से शुरू हो रही है और इसमें अधिकतर देशों के नेता शामिल होंगे। पकड़ी गयी खुफिया जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को लगता है कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को उजागर करने का यह सही अवसर है। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद भी पाकिस्तान अपने पक्ष में बोलने के लिए और भारत सरकार के फैसले के खिलाफ विश्व शक्तियों से संपर्क कर रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हालांकि चीन को छोड़कर किसी भी देश ने पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया है। इसलिए इस्लामाबाद हिंसा को बढ़ावा देकर कश्मीर मुद्दे को उठाने की पूरी कोशिश करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कश्मीर मुद्दे को लेकर खान दो परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों के बीच सैन्य टकराव की आशंका की बार-बार चेतावनी देते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button