ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर किया माल्यार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।

बाबा साहेब अम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और  समाज-सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिक,  किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। डॉ. अम्बेडकर ने कहा था – “छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। “डॉ. अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर जिले के महू में हुआ था। उनका निधन 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button