ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
व्यापार

सरकारी तेल कंपनी पर रैंसमवेयर साइबर हमला, कंपनी से बिटकॉइन में 57 करोड़ रुपये की फिराैती मांगी

असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के मुख्यालय पर रैंसमवेयर साइबर हमला हुआ। OIL से बिटकॉइन में 75,00,000 डॉलर (₹57 करोड़ से अधिक) की फिरौती की मांग की गई है।

ओआईएल के प्रबंधक (सुरक्षा) सचिन कुमार ने पुलिस शिकायत में कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ओआईएल और सरकारी खजाने को साइबर हमले  रैंसमवेयर के कारण भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। इससे आईटी प्रणाली के माध्यम से व्यापार गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

ओआईएल के प्रवक्ता ने कहा कि ड्रिलिंग और उत्पादन कार्य अप्रभावित रहा है।  साइबर हमला 10 अप्रैल को ओआईएल के भूगर्भीय और जलाशय विभाग के कार्यस्थलों में से एक पर हुआ था, लेकिन इसकी सूचना आईटी विभाग ने मंगलवार को दी।

उनकी प्रारंभिक जांच के बाद, यह उनके संज्ञान में आया कि ओआईएल के नेटवर्क, सर्वर और ग्राहकों के पीसी नेटवर्क आउटेज का सामना कर रहे हैं। OIL का डेटा अभी ऑफलाइन सेव किया जा रहा है और बाद में जब आईटी सिस्टम फिर से चलेगा तो उन्हें अपलोड किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button