ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
खेल

15 करोड़ पाने वाले किंग कोहली का फ्लॉप शो जारी, IPL में चौथी बार ‘गोल्डन डक’ का हुए शिकार

Virat Kohli ‘Golden Duck’ Today Match:  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल खेल अकादमी में मुकाबले में विराट कोहली (Virat kohli) एक बार फिर फ्लॉप रहे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ पर आउट हो गए. पांच साल बाद आईपीएल में कोहली इस तरह से आउट हुए हैं.

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. श्रीलंका के दुष्मांता चमीरा लखनऊ की ओर से पारी का पहला ओवर डालने आए. उन्होंने पहले ही ओवर में सबसे पहले आरसीबी के बल्लेबाज अनुज रावत को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा.

बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे कोहली

इसी ओवर के अंतिम गेंद पर चमीरा ने विराट कोहली को भी खाता खोले बिना ही पवेलियन भेजने पर मजबूर कर दिया. ओवर की अंतिम गेंद पर कोहली बिना कोई स्कोर किए दीपक हुडा को अपना कैच थमा बैठे. इससे पहले साल 2017 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाथन कूल्टर नाइल ने विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट किया था.

कोहली को 15 करोड़ में आरसीबी ने किया था रीटेन

साल 2022 के आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला अब तक खामोश ही रहा है. कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये देकर रीटेन करने का काम किया था. पिछले साल तक टीम के कप्तान रह चुके कोहली से इस बार बतौर बल्लेबाज टीम को काफी उम्मीदें हैं. कोहली ने कप्तानी भी अपनी बल्लेबाजी पर अधिक फोकस देने के लिए छोड़ी थी. लेकिन इस सीजन अब तक ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं पड़ रहा.

Related Articles

Back to top button