ब्रेकिंग
“मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो...
व्यापार

कैम्पस एक्टिववेयर के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 26 अप्रैल से खुलेगा इश्यू

Campus Activewear IPO: यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है और इसमें मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स के जरिए 4.79 करोड़ शेयरों की बिक्री की पूरी पेशकश (ऑफर फॉर सेल) शामिल है.

Campus Activewear IPO: जूते बनाने वाली कंपनी Campus Activewear ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर लिया है. कैम्पस एक्टिववेयर ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए इश्यू प्राइस 278-292 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया है. कैम्पस एक्टिववेयर का आईपीओ आने वाली 26 अप्रैल 2022 को लॉन्च होगा और 28 अप्रैल तक आईपीओ निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. एंकर निवेशकों की बिडिंग के लिए यह 25 जनवरी को खुलेगा.

आईपीओ से 1400 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनीकंपनी की IPO के जरिए 1400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है और इसमें मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स के जरिए 4.79 करोड़ शेयरों की बिक्री की पूरी पेशकश (ऑफर फॉर सेल) शामिल है.

आईपीओ का अलॉटमेंटआईपीओ का अलॉटमेंट 4 मई को होने की उम्मीद है और 9 मई 2022 को कंपनी के IPO की स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होने की संभावना है.

लॉट साइज और अन्य बातें जानेंकैम्पस एक्टिववेयर के इश्यू के तहत लॉट साइज 51 शेयरों का है और निवेशकों के लिए कम से कम एक लॉट साइज खरीदना आवश्यक है. इस हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,892 रुपये (292 x 51 = 14,892) रुपये लगाने होंगे.

जानें अलग-अलग निवेशकों के लिए कितना हिस्साइस आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स  के लिए रिजर्व है तो 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए सुरक्षित है. बाकी बचा 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए सुरक्षित है.

Related Articles

Back to top button