ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
व्यापार

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का सालाना रेवेन्यू में 60% का इजाफा, Bharti Airtel पर CLSA बुलिश, जानिए टारगेट

Bharti Airtel Buy Call: किसी दमदार शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते हैं तो भारती एयरटेल पर ब्रोकरेज की राय देख सकते हैं और यहां मुनाफा कमाने के लिए पैसा लगा सकते हैं.

Bharti Airtel Buy Call: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) पर ब्रोकरेज कंपनी ने खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज कंपनी CLSA के मुताबिक, आने वाले समय में भारती एयरटेल के शेयर में खरीदारी की जा सकती है. अगर आप भी शेयर बाजार में किसी दमदार शेयर की तलाश कर रहे हैं या किसी दमदार शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते हैं तो भारती एयरटेल पर ब्रोकरेज की राय देख सकते हैं और यहां मुनाफा कमाने के लिए पैसा लगा सकते हैं. बता दें कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के यूजर्स की संख्या बढ़ने और सालाना रेवेन्यू में 60 फीसदी की तेजी की वजह से भी ब्रोकरेज कंपनी सीएलएसए ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है.

Bharti Airtel पर बुलिश

ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की राय दी है और यहां खरीदारी के लिए निवेशकों को 915 रुपए का टारगेट दिया है. यहां पैसा लगाकर निवेशकों को 23 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज कंपनी की राय में इस शेयर में पैसा लगाया जा सकता है और दमदार मुनाफा कमाया जा सकता है.

Airtel Payments Bank के रेवेन्यू में बढ़ोतरी

ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कुल 122 मिलियन यूजर्स हैं. बता दें कि भारतीय एयरटेल यूजर्स और पहुंच का बेनेफिट एयरटेल पेमेंट्स बैंक को मिला है. वहीं एयरटेल पेमेंट्स बैंक के सालाना रेवेन्यू में 60 फीसदी का उछाल देखा गया है और इसके रेवेन्यू में 10 बिलियन रुपए का इजाफा देखा गया है. ब्रोकरेज कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हर महीने प्रति यूजर पर 26 रुपए का इजाफा हो रहा है.

Bharti Airtel के फंडामेंटल्स कैसे हैं?

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के फंडामेंटल्स की बात करें तो कंपनी की टर्नओवर 10.98 करोड़ रुपए है. वहीं कंपनी का मार्केट कैप 4,05,750.97 करोड़ रुपए है. ब्रोकरेज कंपनी ने निवेशकों को यहां पैसा लगाने की सलाह दी है.

Related Articles

Back to top button