ब्रेकिंग
Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पू... Twisha Sharma Death Case: सीबीआई ने दर्ज किया दहेज मृत्यु का केस; पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर ... Ratlam Crime News: सैलाना में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार Ujjain Police Controversy: चिमनगंज थाने के आरक्षकों पर गिरी गाज; छेड़छाड़ आरोपी के चाचा-भाई को पीटने... Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ... Bhopal News: त्विषा शर्मा केस में पुलिस रिमांड पर आरोपी समर्थ; डिलीटेड चैट्स और डिजिटल एविडेंस से खु... Dewas Water Crisis: देवास में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जलसंकट; समय पर नहीं भर रहीं पानी की ट... Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स...
मनोरंजन

Box Office Collection: सुशांत- श्रद्धा की ‘छिछोरे’ पहले ही दिन इतने करोड़ का आंकड़ा पार करने में हुई सफल

इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ढेरों सुर्ख़ियों बटौर कर लाइमलाइट में छाई हुई है जिसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इनकी नई फिल्म छिछोरे है जोकि बीते दिन रिलीज हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई इस फिल्म के स्क्रिप्ट की तारीफ हर तरफ हो रही है और लोग इसे मस्ट वॉच फिल्म कह रहे हैं। फिल्म की कमाई का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

taran adarsh

@taran_adarsh

goes from strength to strength on Day 1… Witnessed a big turnaround in evening and night shows… Word of mouth has come into play, which will translate into solid growth on Day 2 and 3… Weekend biz is sure to spring a big surprise… Fri ₹ 7.32 cr. biz.

383 people are talking about this

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.32 करोड़ की कमाई की है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी। इसी के साथ सुशांत के करियर में पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से एमएस धोनी बायोपिक के बाद ये फिल्म दूसरे नंबर पर आ गई है।

ऐमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने फिल्म में 21.30 करोड़ की कमाई कर ली है। साहो के सामने ये फिल्म रिलीज हुई है मगर इसके बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रही है। मूवी को वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा फायदा मिल रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

माना तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई से साहो के बिजनेस पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है क्योंकि साहो को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला है और फिल्म की कमाई उम्मीद के हिसाब से थोड़ी पीछे रह गई है। ऐसे में छिछोरे को बॉक्स ऑफिस पर काफी फायदा मिल सकता है।

कॉलेज लाइफ की इस कहानी का दर्शक खूब मजा ले रहे हैं। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसके सीन्स को देख कर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि ये फिल्म 3 इडियट्स की कॉपी है। मगर फिल्म रिलीज होने के बाद लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button