ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
उत्तरप्रदेश

उत्‍तरप्रदेश के इन 4 शहरों से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

उत्‍तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट के साथ पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए। इन फैसलों में सबसे अहम रहा प्रदेश के चार शहरों में पर्यटन विकास के लिए काम करना। इसके लिए इन शहरों को हवाई यात्रा से जोड़ने की प्लानिंग की गई है। बैठक में जिन चार शहरों को हवाई सेवा के लिए चुना गया है लखनऊ, आगरा, मथुरा और प्रयागराज हैं। इन शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार यहां हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में है। हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने से पहले इन चारों शहरों में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। लखनऊ को छोड़कर बाकी शहरों में पीपीपी मोड पर हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे।

बैठक के बाद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर स्थल के सामने बने हैलीपैड को चुना गया है। पर्यटन विकास के लिए इसे पर्यटन विभाग को सौंपने पर रहमति बनी है। इस हैलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हेलीपोर्ट के बन जाने से भारत ही नहीं बल्कि विदेश से आए पर्यटकों का अनुभव भी बेहतर होगा। उनके लिए कहीं आना-जाना भी आसान हो जाएगा। हेलीपोर्ट निर्माण के लिए तीनों शहरों में जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इस काम के लिए फिलहाल 5-5 करोड़ रुपये का फंड रिलीज किया गया है।

Related Articles

Back to top button