ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

भारतीय वायुसेना बाय ग्लोबल, मेक इन इंडिया रूट अपनाने की दिशा में बढ़ रही 

नई दिल्ली । देश के सामने मौजूद खतरों से निपटने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाने में जुटी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने 114 मल्टी रोल फाइटर एयरक्रॉफ्ट हासिल करने के लिए बाय ग्लोबल, मेक इन इंडिया रूट’ को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके तहत देश के भीतर ही 114 जेट फाइटर विमानों के निर्माण की दिशा में संभावित सप्लायर कंपनियों से बातचीत की जा रही है। इनमें से ज्यादातर कंपनियों ने इसके लिए रजामंदी जाहिर की है।
सूत्रों के मुताबिक स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और 5वीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान परियोजना पर पहले से ही काम चल रहा है। फिर भी उत्तरी और पश्चिमी दोनों विरोधियों पर बढ़त बनाए रखने के लिए भारतीय वायु सेना को 114 मल्टी रोल फाइटर एयरक्रॉफ्ट की भी जरूरत हैं। इसके लिए एयरफोर्स ने ‘बाय ग्लोबल, मेक इन इंडिया’ की पहल को अपनाने का फैसला किया है। इन विमानों के सौदे को हासिल करने की कतार में लगी ज्यादातर वेंडर कंपनियां भी इसे पसंद कर रही हैं।
इस मल्टी रोल फाइटर एयरक्रॉफ्ट सौदे की दौड़ में तीन अमेरिकी विमान, एफ-18, एफ-15, और एफ-21 (एफ-16 का संशोधित संस्करण), रूसी मिग-35 और सुखोई एसयू-35 के साथ-साथ फ्रेंच राफेल, स्वीडेन का ग्रिपेन और यूरोफाइटर टाइफून शामिल हैं। भारतीय वायु सेना ने खरीद प्रक्रिया पर इन कंपनियों के विचार भी मांगे थे। उसमें से अधिकांश ने केवल ‘ग्लोबल मेक इन इंडिया रास्ते के लिए प्राथमिकता दिखाई है। सूत्रों ने कहा कि अब एयरफोर्स ने इस परियोजना पर सरकार से निर्देश मांगा है।
गौरतलब है कि राफेल लड़ाकू विमान के 35 विमान पहले ही फ्रांस से आ चुके हैं,वहीं डिलीवरी के लिए केवल एक विमान बचा है। राफेल लड़ाकू विमान के दो स्क्वाड्रन से एयरफोर्स को निश्चित रूप से ताकत मिलेगी। फिर भी वायुसेना को और ज्यादा लड़ाकू विमानों की जरूरत है, क्योंकि दोनों स्क्वाड्रन केवल आपातकालीन जरूरतों को ही पूरा कर सकती है। इसलिए एयरफोर्स ने 114 लड़ाकू विमानों को खरीदने का फैसला किया है। जिससे वायुसेना के पुराने पड़ चुके मिग-21, मिग-23 और मिग-27 लड़ाकू विमानों को हटाया जा सके।

Related Articles

Back to top button