ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

केंद्रीय कर्मचारियों को झटका! DA बढ़ोतरी पर लग सकता है ब्रेक, जानिए पूरी वजह

7th Pay Commission Latest News : पहले डीए र‍िवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फ‍िर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं. अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है क‍ि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है.

7th Pay Commission Latest News : सरकार की तरफ से प‍िछले द‍िनों को केंद्रीय कर्मचार‍ियों को डीए हाइक का तोहफा द‍िया गया है. इस ऐलान के साथ ही सरकार ने डीए को 31 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 34 प्रत‍िशत कर द‍िया. व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से डीए एर‍ियर भी मंजूरी दे दी गई. अब कर्मचारियों को जुलाई में बढ़ने वाले डीए का इंतजार है.

जुलाई में DA बढ़ोतरी की उम्‍मीद नहीं

आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) का महंगाई भत्ता (Mehngai Bhatta) साल में दो बार रिवाइज किया जाता है. पहला रिवीजन जनवरी से जून तक के लिए होता है. दूसरा जुलाई से दिसंबर के लिए होता है. पहले डीए र‍िवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फ‍िर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं. अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है क‍ि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है. अभी जनवरी और फरवरी AICPI इंडेक्स के आंकड़े आए हैं. इनमें दिसंबर 2021 के मुकाबले गिरावट द‍िख रही है.

कितना गिरा AICPI आंकड़ा?

दिसंबर 2021 में AICPI का आंकड़ा 125.4 पर था. जनवरी 2022 में 0.3 अंक की गिरवाट के साथ यह 125.1 पर आ गया. इसके बाद फरवरी में भी 0.1 अंक की गिरावट आई. लगातार दो महीने गिरावट से यह आशंका है क‍ि जुलाई में शायद ही महंगाई भत्ते में इजाफा हो. अगर यह आंकड़ा इससे भी नीचे जाता है तो DA में बढ़ोतरी नहीं होगी. 124 से नीचे जाने पर भी DA को स्थिर रखा जा सकता है.

ऐसे तय होते हैं AICPI के आंकड़ें

All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े श्रम और रोजगार मंत्रालय देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों (Retail Prices) के आधार पर पर तय होते हैं. इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है. AICPI का यह आंकड़ा हर महीने की आखिरी वर्किंग डे को जारी किया जाता है.

Related Articles

Back to top button