ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
छत्तीसगढ़

ITBP जवानों की हत्या में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली भाग रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार माओवादी आईटीबीपी के दो जवानों की हत्या, पुलिस कैंप पर फायरिंग, पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला जैसी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। दोनों वारंटी नक्सली हैं और इन पर इनाम भी घोषित है।

छोटेडेंगर थाना के कैंप कड़ेमेटा से डीआरजी की टीम एरिया डामिनेशन के लिए रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान भटबेड़ा के जंगल में 2 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर पहाड़ की आड़ लेकर भागने लगे। सर्चिंग पार्टी ने दोनों संदिग्‍धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम आशीराम (38 वर्ष) निवासी भटबेड़ा थाना-मालेवाही जिला-दंतेवाड़ा और दूसरे ने जिलू माड़वी (28 वर्ष) निवासी भटबेड़ा सालेपाल पारा थाना-मालेवाही जिला-दंतेवाड़ा का निवासी बताया। दोनों को हिरासत में लेकर थाना छोटेडोंगर लाया गया।दोनों नक्‍सलियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button