ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
खेल

ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी हैं सबसे आगे, यहां देखें आंकड़े

IPL 2022 Orange and Purple Cap: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

IPL 2022 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर मैच के बाद आंकड़ों में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप के दावेदारों में शुमार हो गए. इस वक्त राहुल आईपीएल के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि अभी भी वह टॉप पर पहुंचने से काफी दूर हैं. आपको बता रहे हैं कि इस वक्त ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी सबसे आगे हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे ये खिलाड़ी

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर हैं जिन्होंने अब तक बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 491 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल ने अब तक 368 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं, जिनके नाम 295 रन दर्ज हैं. चौथे नंबर पर मुंबई के तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 272 रन बनाए हैं. पांचवे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस हैं. डू प्लेसिस के बल्ले से अब तक 255 रन निकले हैं.

पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे ये खिलाड़ी

सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में इस सीजन में युज़वेंद्र चहल टॉप पर हैं, जिन्होंने अब तक 18 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. दूसरे नंबर पर हैदराबाद के तेज गेंदबाज टीम नटराजन हैं, जिन्होंने अब तक 15 विकेट चटकाए हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव हैं, जिनके खाते में 13 विकेट दर्ज हैं. चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं. कोलकाता के तेज गेंदबाज उमेश यादव इस वक्त पांचवें नंबर पर हैं और उन्होंने 11 बल्लेबाजों को आउट किया है.

Related Articles

Back to top button