ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
विदेश

भारत में बड़े हमले की तैयारी? पाकिस्तान ने मसूद अजहर को किया रिहा- रिपोर्ट

इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 (Article 370) को हटाने के बाद भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान को दुनिया के किसी भी देश से मदद नहीं मिल पा रही है. इसी बौखलाहट में पाकिस्तान ने एक और कदम उठाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान सरकार ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) सरगना मसूद अज़हर (Masood Azhar) को जेल से रिहा कर दिया है. मसूद अजहर भारत में संसद, मुंबई, पुलवामा, उरी समेत कई हमलों का मास्टरमाइंड है.

इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने मसूद अजहर (Masood Azhar) को गिरफ्तार किया था. हालांकि, तब भी भारत ने कहा था कि अजहर मसूद की गिरफ्तारी महज दिखावा है. अब उसकी गुपचुप रिहाई से साफ हो गया है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर मसूद अजहर की गिरफ्तारी का नाटक किया था.

कुछ मीडिया रिपोर्टस में ये भी कहा जा रहा है कि इमरान सरकार ने मसूद अजहर को इसलिए रिहा किया है, ताकि वो भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके.

बता दें कि सोमवार को ही FATF की रिजनल यूनिट एशिया पेसिफिक ग्रुप APG के सामने पाकिस्तान की पेशी है. पाकिस्तान के पास ब्लैकलिस्ट होने से पहले ये आखिरी मौका था, लेकिन मसूद अजहर को रिहा कर पाकिस्‍तान ने अपने ही पैरों पर कुल्‍हाड़ी मार ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button