ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
व्यापार

आधार सेंटर का लगाना है पता तो इस नंबर पर करें कॉल! जल्द होगा काम

Aadhaar Card: आधार सेवा केंद्र में कॉल करने पर आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है क्योंकि यह टोल फ्री नंबर होता है.

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला दस्तावेज है. भारत में आधार कार्ड योजना की शुरुआत साल 2009 में तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी. आजकल के समय में आधार कार्ड का इस्तेमाल भारत में लगभग हर जगह किया जाता है. बच्चों के स्कूल के एडमिशन से लेकर कॉलेज के एडमिशन तक, ट्रैवलिंग के दौरान, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए, बैंक अकाउंट खोलने के लिए हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है.

UIDAI आधार में देता है अपडेट की सुविधाआधार कार्ड की बढ़ती उपयोगिता के कारण इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में कई बार हमें आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर, फोटो, डेट ऑफ बर्थ आदि जानकारी अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आपने घर के पास के आधार केंद्र के जानकारी प्राप्त करने के लिए UIDAI ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है. UIDAI ने ग्राहकों को एक नंबर बताया है जिस पर कॉल करके आप आसानी से अपने घर के निकट के आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बता दें कि UIDAI ने इस मामले पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि ग्राहक आधार केंद्र की सेवा प्राप्त करने और अपने घर के नजदीकी आधार केंद्र की लोकेशन प्राप्त करने के लिए आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

#Dial1947ForAadhaarYou can locate your nearest Aadhaar Kendra simply dialing 1947 from your mobile or landline. You can get details like addresses of the authorized centres in the area. You can also get location details of the centre from mAadhaar App. pic.twitter.com/ROmlKTj2— Aadhaar Help Centre (@Aadhaar_Care) November 19, 2020

जानें कॉल करने का समयगौरतलब है कि आधार सेवा केंद्र में कॉल करने पर आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा क्योंकि यह टोल फ्री नंबर होता है. इसके साथ ही आप इस पर 24 घंटे में कभी भी कॉल कर सकते हैं. वहीं  कॉल सेंटर प्रतिनिधि से आप सोमवार से शनिवार तक सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक बात कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button